Diagnosis and treatment of AIDS in hindi         Diagnosis and treatment of AIDS in hindi Skip to main content

Diagnosis and treatment of AIDS in hindi

एड्स का रोग - निदान एवं उपचार (Diagnosis and treatment of AIDS in hindi)

HIV के संक्रमण की पहचान अर्थात् रोग निदान वैसे तो इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा वीर्य, योनिस्राव, लार, दुग्ध, रुधिर, आदि तरल पदार्थों में वाइरस की उपस्थिति से की जा सकती है, परन्तु वैज्ञानिकों ने इसकी सरल, रासायनिक जाँच की विधियों का आविष्कार कर लिया है। संक्रमित T, लिम्फोसाइट्स में, HIV के कुछ जीन्स के नियन्त्रण में , 

कुछ ऐसी प्रतिजन प्रोटीन्स (antigenic proteins) संश्लेषित होकर रुधिर में मुक्त होती हैं जिन्हें निष्क्रिय करने के लिए शरीर के प्रतिरक्षण तन्त्र में उपयुक्त प्रतिरक्षी (antibodies) प्रोटीन्स बनती हैं। रुधिर में इन्हीं प्रतिरक्षी प्रोटीन्स की उपस्थिति अनुपस्थिति की सीरमी जाँच (serological test) द्वारा पता लगाकर HIV का संक्रमण होने न होने का निर्धारण किया जाता है। 


वैज्ञानिकों ने इन प्रतिरक्षियों की सीरमी जाँच के लिए ELISA किट (एन्जाइम सहलग्न प्रतिरोधी शोषक जाँच किट – Enzyme Linked Immuno Sorbent Assay Kit) बनाया है। इस जाँच में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका क्षारीय फॉस्फेटेज (alkaline phosphatase) एन्जाइम की होती है।

वैज्ञानिकों ने पश्चिमी ब्लॉट (Western Blot) के नाम से एक ऐसा किट भी बनाया है जिसका उपयोग एलिसा टेस्ट की पुष्टि करने के लिए किया जाता है। हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 20 मिनट में और चीनी वैज्ञानिकों ने 5 मिनट में HIV तथा एड्स की जाँच कर लेने वाले किट बनाने में सफलता का दावा किया है।

हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय के जैव रसायन विभाग के डॉ० विजय चौधरी ने नग्न दृष्टि अभिसंश्लेषण (Naked Eye Vision Agglutination) नाम से एड्स के लिए एक सस्ती और शीघ्रगामी जाँच विधि के आविष्कार का दावा किया है।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि, अभी तक एड्स के प्रभावशाली उपचार की विधि का विकास नहीं हो पाया है। इसीलिए, संसारभर में काफी लोगों की इस रोग के कारण मृत्यु होती रहती है। लगभग तीस औषधियों में एड्स के इलाज की क्षमता का अनुमान लगाया गया है। इनमें जाइडोवुडाइन, अर्थात् ऐजीडोथाइमिडीन (Zidovudine, i.e..Andothymidine-AZT), डिडानोसीन ( Didanosine), स्टैवूडीन (Stavudine), डेलाविरडीन (Delavirdine). नेविरापीन (Nevirapine), लैमिवुडीन (Lamivudine), लाइडोवुडीन (Lidovudine), आदि औषधियाँ रोग का उपचार तो नहीं कर सकतीं, परन्तु HIV के प्रतिवर्ती ट्रान्सक्रिप्टेज (reverse transcriptase) एन्जाइम को निष्क्रिय करके HIV के  प्रचुरोद्भवन  को रोक देती हैं जिससे कि रोग की वृद्धि नहीं होती। 

इसी प्रकार, इन्डिनाबिर (Indinavir), नॉरबिर (Narvir) तथा नेल्फिनाविर (Nelfinavir) नामक औषधियाँ लिम्फोसाइट्स में HIV के न्यूक्लिओकैप्सिड्स के संयोजन को रोककर रोग की वृद्धि पर रोक लगाती हैं। 

चीन में जड़ी-बूटियों से तैयार की गई औषधियाँ - XQ-9302 और ऐम्फोटेरिसीन B (Amphotericine B) एड्स की सम्भावित औषधियाँ हैं। चीन में ही सेना के चिकित्सकीय वैज्ञानिकों ने डिकाफीक्विनिक (Dicafeiquinic) नामक औषधि बनाई है। हाल ही में कुछ अमेरिकी वैज्ञानिकों ने HIV की आनुवंशिक प्रवृत्ति बदलकर एड्स की रोकथाम ही नहीं की वरन् HIV का उपयोग कुछ अन्य आनुवंशिकी रोगों को दूर करने में किए जाने की सम्भावना व्यक्त की है।
विभिन्न देशों में एड्स की जाँच तथा इसके सम्भावित उपचार की व्यापक प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। चीन के कुनमिंग वनस्पति संस्थान (Kunming Institute of Botany) के वैज्ञानिकों ने जड़ी-बूटियों से एड्स की एक अन्य दवा बनाने का दावा किया है और इसे एसएच (SH) का नाम दिया है। इसी प्रकार, कुछ औषधि निर्माताओं ने 1-20 नामक औषधि का आविष्कार करके दावा किया है कि यह औषधि HIV को T, लिम्फोसाइट में प्रवेश करने से रोक देती है।
हाल ही में भारतीय औषधि अनुसन्धान परिषद् (Indian Council of Medical Research) के तत्वाधान में,
राष्ट्रीय एड्स अनुसन्धान संस्थान (National AIDS Research Institute), पुणे में एड्स की रोकथाम के लिए एक टीके (vaccine) का आविष्कार किया गया है और इसके प्रभाव का परीक्षण किया जा रहा है। इस टीके को tgAACO9 का नाम दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

diploma in emergency and trauma care technician in hindi | etct diploma in hindi

Diploma in Emergency and Trauma Care Technician 🚑 (ETCT diploma in hindi) ETCT diploma in hindi , इमरजेंसी ट्रामा केयर टेक्नीशियन कोर्स पैरामेडिकल के अंतर्गत आता है यह टेक्नीशियन की डिग्री होती है । अगर बात करे यह कोर्स कितने साल का होता है तो यह कोर्स दो साल का होता है। और इस कोर्स को 12th पास स्टूडेंट कर सकते है । यह कोर्स आप किसी मान्यता प्राप्त इंस्टूट से डेरेक्ट एडमिशन लेकर कर सकते है  इस कोर्स को करने के बाद आप किसी हॉस्पिटल या फिर ट्रामा सेंटर, एम्बुलेंस में जॉब पा सकते है। इस कोर्स का इस समय काफी डिमाण्ड है।  Diploma in emergency and Trauma care Technician Scope अगर बात करे इस कोर्स के स्कोप के बारे में तो वह बहुत ज्यादा है क्योकी हर हॉस्पिटल में Emergency dipatment होता जैसे ICU , NICU , CCU , ambulance यादि । इन सभी जगहों पर आप कार्य करके आप अपना सुनहरा केरिया बना सकते है।  diploma in emergency and trauma care technician eligibility इस कोर्स को करने के लिए आप को 12th में biology, chemistry, physics या फिर  math, chemistry, physics होना जरूरी है।  di...

ot course details in hindi |ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन कोर्स

  OT course details in hindi 🏥 OT course ( Operation Theatre Technology course)  यह कोर्स पैरामेडिकल के अंतरर्गत आता है यह कोर्स आप 12th पास आउट करने के बाद कर सकते है इस कोर्स को करने के बाद आप किसी सरकारी या फिर प्राइवेट में जॉब पासकते है इस कोर्स का इस समय काफी डिमांड है क्योकी हर हॉस्पिटल में OT होती है। और हर हॉस्पिटल में ot technician की भी जरूरत होती है।  OT course details in hindi  work  OT technician में आप को हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ रह कर सर्जरी में हेल्प करवानी होती है।और पुरे इस्टूमेंट को सर्जरी के लिए तैयार करना होता है जो सर्जरी में प्रयोग किये जाते है |  OT technician course eligibility इस कोर्स को करने के लिए आप को 12th पास होना जरूरी है  12th में Science stream होना जरूरी है। इसे भी पढ़े ● diploma etct courses ● diploma dmlt courses ● courses after 12th science ● neet exam and total marks Diploma OT Technician course kitne saal ka hota hai Diploma ot technician course दो साल के लिए होता है यह  course को करके आप अपना बेहतर कैरिय...

neet full form | neet ki taiyari kaise kare

NEET full form और उससे जुड़ी जानकारी  neet full form , neet का एग्जाम कब से  सुरु हुआ neet से पहले कौन सा एग्जाम नीट के स्थान  पर होता था। क्या neet के बिना mbbs ,bams ,bds bhms bums नहीं बना जा सकता। neet जुडी जानकारी आप सबको इस पोस्ट के जरिये दिया जायेगा। neet full form neet ka full form --   national eligibility cum entrance test है।  neet exam kab se suru hua hai neet का एग्जाम सबसे पहले 2016 में लागू किया गया था।  जैसा की neet full form से पता चलता है यह एग्जाम पुरे इंडिया यानि हर प्रदेश लागु किया गया। neet से पहले aipmt होता था यह भी आल इंडिया लेवल का एग्जाम था  NEET से पहले हर प्रदेश अपना अलग -अलग एग्जाम होता था जिससे स्टूडेंट के काफी पैसे लग जाते थे फॉर्म भरने में और एग्जाम काफी बार देना रहता था। neet में केवल एक फॉर्म भरके rank के हिसाब से  mbbs ,bds ,bams bums bhms में दाखिला ले सकते है। neet एग्जाम के बिना mbbs bds bams bums ,bhms  में दाखिला नहीं ले सकते।  neet exam कितने भाषा में होता है जैसा की neet full for...

biology questions and answers for many exam

biology questions and answers  Qus 1. the pivot joint between atlas and axis is the type of - a) fibrous joint  b) synovial joint c) saddle joint d) cartilaginous joint Show Answer b  Qus 2.glenoid cavity articulates - a) clavicle with acromion b) clavicle with scapula c) humerus with scapula d) scapula with acromion Show Answer c Qus 3.which of the following joints would allow no movement a) ball and socket joint  b) fibrous joint c) synovial joint  d) cartilaginous joint Show Answer b  Qus 4.which of the following in not a function of the skletal  system ? a) storage of minerals b) locomation c) production of body heat  d) production of erythrocytes Show Answer c  Qus 5.Infalmmation  of due to accumulationn of uric acid crystals is  called - a) gout b) osteoporosis  c) arthritis d) tetany Show Answer a  Qus 6.which one of the following items gives its correct total number  a)...